कन्नौज, सितम्बर 2 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के चालक को झपकी आने से कंटेनर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के दौरान ट्रेलर का आगे का हिस्सा डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया, जबकि ट्रेलर की बॉडी पर रखा कंटेनर पलटकर ओवरटेक लेन समेत प्रथम और द्वितीय लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई है। घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 174 650 पर लेफ्ट हैंड साइड की है।

हादसे का विवरण राजस्थान के अजमेर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी मनरूप पुत्र बालूराम ट्रेलर चला रहे थे। उनके साथ इसी गांव के हरिश्चंद्र पुत्र पूसाराम हेल्पर के रूप में मौजूद थे। ट्रेलर मुंद्रा, गुजरात से चौबेपुर, कानपुर नगर जा रहा था। ट्रेलर के ऊपर कंटेनर में सी...