शाहजहांपुर, अप्रैल 26 -- खुटार। हाथरस से खीरी जा रही बोलेरो खुटार गोला रोड पर कोचर फार्म के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए। जिसमें हाथरस निवासी मोहसिन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला लखीमपुर के कस्बा खीरी के मोहल्ला सर्राफा नगर निवासी शमी उल्ला 67 वर्ष ने बताया कि वह अपनी पत्नी कमरूल निशा 62 वर्ष के साथ अपने पुत्र चांद मियां के पास जिला हाथरस के थाना हसायन के गांव फतेहपुर बजेरा गए थे। शनिवार रात को बोलेरो से वापस खीरी के लिए निकले थे। साथ में उनका पुत्र चांद मियां, पत्नी कमरूल निशा, बोलेरो चालक जिला अलीगढ़ के थाना बन्नो के पटवारी नगरा निवासी अफरोज 37 वर्ष, हाथरस के जंक्शन के पास निवासी मोहसिन 20 वर्ष व जिला अलीगढ़ के थाना बन्नो...