चालक को झपकी आने पर गंगा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, चार घायल
बदायूं, मई 11 -- हरिद्वार से गंगा स्नान कर प्रयागराज लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चालक को नींद आने से हुआ बताया जा रहा है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे के गांव फिरोजपुर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही बस चालक को अचानक नींद आने से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर के खाली हिस्से में लहराते हुए पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही वनकोटा टोल से यूपीडा की एंबुलेंस, पीआरबी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, चार यात्री घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.