जमुई, मई 1 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के झाझा बस स्टैंड के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज किया गया। घायलों की पहचान बिहार शरीफ निवासी रविंद्र पासवान, दौलती देवी, नर्वध पासवान और बबीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं और स्कॉर्पियो पर सवार होकर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने देवघर जा रहे थे। जैसे ही स्कॉर्पियो झाझा बस स्टैंड के पास पहुंची इसी दौरान अचानक चालक को झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.