फिरोजाबाद, मार्च 3 -- मंगलवार को थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उरई जालौन से मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान जा रही कार चालक को नींद का झोंका आने से हादसे का शिकार हो गई। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोविंद निवासी खरूआ, उरई जालौन अर्टिगा कार से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में लोकेंद्र, अजय कुमार एवं मोनू समेत आधा दर्जन से अधिक लोग थे। जब कार थाना नसीरपुर के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 53.6 किमी पर पहुंची तभी चालक को नींद का झोंका आ गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही कार सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.