कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा बाजार में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान छोटू सिंह (पिता-राजेन्द्र सिंह) के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया जाता है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान कोडरमा बाजार क्षेत्र में उसने एक कार समेत कई बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोडरमा थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.