चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में हुई कहासुनी
अंबेडकर नगर, मई 26 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर के मजरे केवटहिया गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक में कार की टक्कर मारकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच देर रात तक कहासुनी हुई। बाद में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। केवटहिया गांव निवासी परशुराम मेलहिया बाग के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब नौ बजे बारात जा रही एक ब्रेजा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने कार का पीछा कर सुल्तानगढ़ के आगे वाहन को रोक लिया। बताया जाता है कि ग्रामीण चालक को पकड़कर गांव ले आए तथा बारातियों को वाहन से उतार दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि चालक को बंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.