संभल, मार्च 9 -- असमोली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कार सवार बदमाश चालक को चकमा देकर कूलरों से लदी पिकअप लेकर फरार हो गए। चालक ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले। पिकअप में करीब एक लाख रुपये के कूलर लदे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से जोया तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। जनपद अमरोहा के हादकपुर गांव निवासी चालक शाहिद रविवार सुबह करीब पांच बजे अमरोहा के डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद शाकिर के गोदाम से 20 कूलर लादकर संभल ला रहा है। उसे कुछ कूलर मनोटा में हाजी अली हसन के यहां उतारने थे जबकि शेष कूलर बहजोई ले जाने थे। रास्ते में जब वह असमोली थाना क्षेत्र में जोया संभल मार्ग पर दारापुर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही कार में सवार तीन बदमाशों ने आवाज देकर कहा कि डीसीएम से कूलर गिर रहे हैं। यह सुनकर चालक पिकअप को सड़क किनारे रोका और न...