चालक को आई झपकी तो हाइवा रेलवे की रेलिंग तोड़ गड्ढे में पलटा
बिहारशरीफ, जून 6 -- चालक को आई झपकी तो हाइवा रेलवे की रेलिंग तोड़ गड्ढे में पलटा शहर के हसनगंज रेलवे फाटक के अहले हुआ हादसा गम्भीर रूप से घायल चालक का सदर अस्पताल में इलाज फोटो 06 शेखपुरा 02 - शहर हसनगंज रेलवे फाटक के पास शनिवार को सड़क किनारे पलटा हाइवा ट्रक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।
हादसे का विवरण शहर के हसनगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। औरंगाबाद से बालू लोडकर मुंगेर जा रहा एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक की रेलिंग और सिग्नल को तोड़कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चालक की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ ट्रक पलटते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और चालक को वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.