चालक को आई झपकी, पांच सेकेंड में खत्म हो गया परिवार
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र में सेहदा के पास मात्र पांच सेकेंड में पूरा परिवार खत्म हो गया। लंबी दूरी तय कर रहे चालक को तेज रफ्तार के दौरान अचानक झपकी आई आर कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटनेर में जा घुसी। हादसे में मरे दंपति और उनकी दो बेटियों के शव देखकर लोगों का कालेजा कांप गया। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लोगों के रोगटे खड़े हो गए। डीएम-एसएसपी ने मोर्चरी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। परिजनों के पहुंचने पर रात में पोस्टमार्टम कराया गया। बिहार के सिवान जनपद के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी 43 वर्षीय मनीष कुमार श्रीवास्तव हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर नंबर 91 ब्लाक डी विनय नगर अगवालपुर में रहते थे। बीते दिनों मनीष के ससुर का निधन हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.