चालक को आई झपकी, दुकान में घुसी पिकअप, दुकानदार गंभीर
बस्ती, जून 15 -- बस्ती, हिटी। हाईवे पर पिकअप चालक को झपकी आई तो वह गाड़ी लेकर एक दुकान में घुस गया। पिकअप दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार के तख्त को हवा में उड़ा दिया। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या में भर्ती कराया गया है।देवरिया से मोबाइल बैट्री का कबाड़ पिकअप पर लादकर उन्नाव ले जा रहे चालक को छावनी थानाक्षेत्र के पूरे हिन्द गांव के पास झपकी आ गई। वह पिकअप लेकर हाईवे किनारे स्थित जलपान व पंचर की दुकान में घुस गई। यह दुकान झब्बूलाल गुप्ता निवासी पचवस की थी। वह अपनी दुकान के बाहर तख्त लगाकर सो रहा था। पिकअप तख्त को हवा में उड़ाते हुए दुकान में घुसी और पलट गई। दुकान मालिक झब्बूलाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज दर्शनगर अयोध्या में भर्ती कराया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.