शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- खुटार, संवाददाता। पंजाब के जालंधर से बहराइच जा रही एक डबल डेकर बस मंगलवार सुबह खुटार क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। खुटार-पूरनपुर रोड पर नवदिया मनकंठ गांव के मोड़ के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में कुल क्षमता से अधिक सवारियां बताई जा रही हैं। सोमवार शाम विजय बस सर्विस की 52 सीटर डबल डेकर बस जालंधर से बहराइच के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही बस नवदिया मनकंठ गांव के मोड़ पर पहुंची, चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद बस सड़क से उतरकर खाई में जा पलटी। बस के पलटते ही अंदर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.