गंगापार, मई 12 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक की टक्कर से हुई वृद्ध की मौत के बाद उसके भाई कृष्णा प्रसाद निवासी कोढ़निया की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।बता दें कि कोढ़निया गांव निवाीस 68 वर्षीय संगम लाल 10 मई की रात साढ़े दस बजे घर के सामने टहल रहे थे, इसी बीच अनियंत्रित बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इलाज के लिए ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी। बाइक चालक घटना के बाद वाहन छोड़ भाग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...