मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- पुरकाजी। लक्सर हाइवे के बढ़ीवाला में छोटा हाथी (टाटा ऐस गाडी) की टक्कर से घायल हुए युवक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को गांव बढ़ीवाला निवासी धर्मेंद्र को गांव के निकट तेज रफ्तार छोटा हाथी गाडी के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में युवक घायल हो गया था। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को घायल के भाई सुरेंद्र ने चालक रितिक निवासी झबरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...