सीवान, मार्च 14 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान बाईपास जाने वाली पक्की सड़क के पानीशरा मंदिर के पूरब जाने वाली चवर के रास्ते में एक मुर्गी फार्म के समीप बदमाशों ने 40 वर्षीय युवक को गला में चाकू गोदकर निर्मम हत्या के घटना के 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी है। इससे पुलिस हत्यारों से कोसों दूर है। बदमाश आसानी से स्कॉर्पियो चालक की हत्या कर मुर्गी फार्म के पास शव को फेक कर फरार हो गए थे। हालांकि, घटना स्थल की जांच एसपी ने के एक टीम गठित कर हत्यारों की पहचान के तुरंत गिरफ्तारी करने के लिए जगह जगह छापेमारी की है। लेकिन अभी तक किसी भी हत्यारों की नहीं पहचान हुई नहीं गिरफ्तारी। हालांकि, पुलिस अलग - अलग बिंदुओं की जांच कर रही है। इसमें थावे से सीवान जाने में कौन लोग उसके साथ गए थे, इसके अला...