गुड़गांव, जनवरी 30 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने एक कैब चालक को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी। शव को सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी के पास सरसों के खेतों में फेंक दिया और कैब लेकर फरार हो गए। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। मूल रूप से यूपी के इटावा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका साला 24 वर्षीय सूरज गांधी कॉलोनी में रहकर एक कंपनी में कैब चलाता था। 27 जनवरी की रात सूरज ड्यूटी पर था। रात करीब 9:50 बजे उसने सेक्टर-70 में एक कर्मचारी को ड्रॉप किया और नई सवारी की तलाश में सेक्टर-37सी पहुंचा। देर रात करीब 2:30 बजे उसे बसई गांव से चंदू बुढ़ेडा के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग मिली। वह बुकिंग वाली जगह पर पहुंचा, जहां चार युवक उसकी कैब में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.