लखनऊ, जुलाई 16 -- चालक की हत्याकर कार लूटने के मामले में सात साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू यादव को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर सरोजनीनगर इलाके में चालक की हत्या कर कार लूटी थी। चालक का शव नहर में फेंककर कार लेकर बनारस भाग गया था। इसके बाद से वह दाढ़ी बढ़ाकर वेश बदलकर राजस्थान और बंग्लूरू में छिपकर रह रहा था। जीवन यादव के लिए बस कंडक्टरी कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार हत्यारोपी मोनू उर्फ अभिमन्यु यादव बलिया जनपद के धरहरा डेरा हनुमानगंज का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- लूट के लिए हत्या, नहर में फेंकी लाश, छह साल बाद पकड़ा गया कातिल एसटीएफ की टीम ने उसे बुधवार राजस्थान के डीडवाना में सत्य इंडस्ट्रीज खंडेलवाल स्वीट्स के पास से गिरफ्तार किया है। 14...