औरंगाबाद, फरवरी 26 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। झारखंड के धनबाद के चालक दीनबंधु प्रसाद ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में बताया कि 24 फरवरी की रात धनबाद से निकले और 25 फरवरी की सुबह बलिया पहुंचे। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वे लोग धनबाद लौट रहे थे। चालक ने कहा कि शादी की थकान और मात्र चार घंटे की नींद के कारण उन्हें झपकी आ गई, जिससे वाहन ट्रक से टकरा गया। इससे पहले भी झपकी आने की बात कही गई। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.