लखनऊ, मई 14 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा के पहाड़पुर निवासी ट्रक चालक सर्वेश (35) की बांदा में करंट की चपेट में आने से बुधवार को मौत हो गई थी। उसका शव गुरुवार शाम को बंथरा स्थित गांव पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले शव को बनी मोहनलालगंज मुख्य मार्ग पर सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन और ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। कृष्णा नगर एसीपी ने परिजनों को काफी समझाया फिर जाम खुल सका。

दुर्घटना का विवरण सर्वेश गांव के ही महेंद्र सिंह का ट्रक चलाता था। सर्वेश बुधवार को बांदा में खदान से मौरंग लादने गया था। तभी शाम करीब छह बजे वह ट्रक पर चढ़कर मौरंग देखने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सर्वेश बुरी तरह झुलस गया और ...