चालक का शव कमरे में मिला
नोएडा, मई 3 -- नोएडा, रवि रैकवार। सेक्टर-93 स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। अभी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी दीपक सेक्टर-93 में किराये पर रहकर वाहन चलाने का काम करता था। रविवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके एक दोस्त को शक हुआ। दोस्त जब उसके कमरे पर पहुंचा तो दीपक का शव कमरे में मिला। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की साजिश या संघर्ष के संकेत नहीं मिले। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री कर्मी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.