चालक का दो माह बाद शव पहुंचा गांव
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- साहेबगंज। बिशुनपुर पट्टी निवासी भिखारी दास के 40 वर्षीय पुत्र सियाराम दास का दो माह बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा। 11 मई को सऊदी अरब में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। वहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में तीन साल से गाड़ी चलाता था। परिजनों ने बताया कि मौत के करीब 11 दिन बाद भारतीय दूतावास के माध्यम से जानकारी मिली। सियाराम दास तीन भाइयों में बड़ा था। उसे एक पुत्र और चार बेटी है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.