मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। चालकों को यातायात नियम समझाने के लिए हर दिन सड़कों पर यातायात पुलिस उतर रही है। चालकों को जागरूक करने के साथ उनके चालान भी काट रही हैं, लेकिन चालक नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने 105 चालान कर 2.25 लाख का जुर्माना लगाया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी जनपद के करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा, भांवत चौराहा, ईशन नदी तिराहा, कुरावली रोड सहित प्रमुख मार्गों पर पहुंचे। जहां उन्होंने यातायात व थाना पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। लापरवाह वाहन चालकों को रोककर चालान किए व नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी ने कहा कि हमाना मिशन है कि दुर्घटनाओं ...