चालक और श्रमिक ने जान दी
नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में अलग-अलग जगह किराये पर रहने वाले चालक और श्रमिक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस दोनों घटना का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोजा जलालपुर गांव में रहने वाले 39 वर्षीय उत्तम राय ने शनिवार को अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उत्तम चालक का कार्य करता था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है। वहीं, इसी गांव में किराये के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय शिवदेश शर्मा ने पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.