गोंडा, जून 30 -- नवाबगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में ट्रक चालक और बालू खदान के पार्टनर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है ढेमवा घाट के पास चल रही बालू खदान के पार्टनर तरबगंज के रेतादल सिंह गांव के रहने वाले अनिल पांडे ने सोमवार को थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि उनके ट्रक का चालक चालक जय प्रकाश रविवार देररात ढेमवा घाट से बालू लादकर तुलसीपुर माझा होते हुए तरबगंज जा रहा थे। रास्ते में तुलसीपुर माझा गांव से पहले ही ट्रक का पहिया पंचर हो गया था। उसे ठीक करने के बाद जब वह गनेशी चौराहे पर पंहुचा और ट्रक साइड में खड़ा करके पानी खरीद कर वापस ट्रक में बैठ रहा था। इसी बीच चौराहे पर कुछ लोगों के साथ मौजूद तुलसीपुर माझा गांव निवासी अनिल सिं...