बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। चालकों व परिचालकों की कमी से बलरामपुर डिपो जूझ रहा है। इससे रोडवेज बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। साक्षात्कार के माध्यम से संविदा पर भर्ती के लिए युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। जिला बहराइच के नानपारा में 30 मार्च को युवाओं की भर्ती के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। चैत्र नवरात्र में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए संविदा पर युवतियों की परिचालकों पर भर्ती की जा रही है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 18 से 40 वर्ष तक की युवतियां साक्षात्कार देकर बलरामपुर डिपो में परिचालक का जिम्मा संभाल सकती हैं। बलरामपुर डिपो में 87 रोडवेज बसों का बेड़ा है। डिपो में 25 स्थायी व 130 संविदा चालकों की तैनाती है। डिपो में 40 चालकों के पद रिक्त हैं। वहीं डिपो में परिचालकों की भी कमी है। ऐसे में निगम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.