मऊ, जनवरी 7 -- मधुबन। थाने की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने मधुबन में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत एक जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में टीम ने माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए और चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। स्क्वायड के सदस्यों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया। पुलिस की इस पहल से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.