मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- तहसील मुख्यालय के ठीक सामने मंगलवार दोपहर को पानीपत खटीमा हाईवे पर साइड लगने को लेकर प्राइवेट बस चालक और ई रिक्शा चालक में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी युवक ने अपने मोबाइल फोन से मारपीट की वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। प्राइवेट बस और ई रिक्शा चालकों के बीच हुई मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। भीड़ की वजह से हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया था। इस मामले की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.