सीतामढ़ी, मई 4 -- सीतामढ़ी। शहर की सड़कों पर अब नई ट्रैफिक व्यवस्था शुरू होने जा रही है। मंगलवार से सीतामढ़ी में ऑटो और ई-रिक्शा तय रूट और निर्धारित संख्या के अनुसार ही संचालित होंगे। अब जिले की सड़कों पर 'जहां मन, वहां गाड़ी' चलाने वालों की खैर नहीं। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा पर नियम विरुद्ध चलने पर लगाम कसते हुए प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। लंबे समय से जाम और अव्यवस्था से परेशान लोगों के लिए यह व्यवस्था राहत की उम्मीद लेकर आई है। जरूरत से ज्यादा ऑटो-ई रिक्शा और मनमाने रूट के कारण शहर में जाम रोज की परेशानी बन चुकी थी। ऐसे में अब हर रूट की 'सीमा' तय कर दी गई है। यह भी पढ़ें- रामपुर-बाजपुर मार्ग पर रोज़ाना जाम, लोगों की बढ़ी परेशानीऑटो और ई-रिक्शा की संख्या मालूम हो कि वर्तमान में शहर की सड़कों पर करीब दो हजार से अधिक ऑटो ...