महाराजगंज, दिसम्बर 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। महराजगंज डिपो ने रोडवेज की सभी बसों के संचालन के लिए संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पर खुली भर्ती में रोडवेज विभाग को नये चालकों के नहीं मिलने से वर्कशाप में हर दिन आधा दर्जन से अधिक बसें खड़ी हो रही हैं। बसों के खड़ा होने से औसतन एक बस से 20 हजार का नुकसान हो रहा है। महराजगंज डिपो के बेड़े में रोडवेज की 75 बसें शामिल हैं। पर डिपो में मानक के अनुसार चालकों के नहीं होने से रोडवेज विभाग के अधिकारी मजबूर होकर हर दिन 8 से 10 बसों को वर्कशाप में खड़ा कर दे रहे हैं। बसों के खड़ा होते ही यात्री परेशान हो जा रहे हैं। बस के अभाव में मजबूर होकर यात्री अनुबंधित बसों का सहारा लेकर किसी तरह से अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच रहे हैं। महराजगंज शहर के बस अड्डे के संचालक रमजान अली ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.