हापुड़, जून 6 -- संविदा चालकों की कमी से जूझ रहे रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने भर्ती निकाल दी है। संविदा के तौर पर चालक भर्ती किए जाएंगे। जिसके लिए चार दिन डिपो में रोजगार मेला लगेगा। इसमें इच्छुक चालक आवेदन कर सकते हैं। हापुड़ डिपो में संविदा चालकों की कमी चल रही है। जिस कारण विभिन्न रुटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिसके देखते हुए अब डिपो के अधिकारियों ने संविदा के तौर पर चालक भर्ती करने की रणनीति बनाई है। डिपो ने कार्यालय परिसर में चार दिन रोजगार मेला लगाने का निर्णय लिया है। अगले लगातार चार शुक्रवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें संविदा चालक बनने के लिए अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के टेस्ट होंगे और टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती किया जायेगा। एआरएम सतीश कुमार ने बताया कि 12, 19 और 27 जून को डिपो कार्...