चार हाई स्कूलों ने सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायत की
पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 4 हाई स्कूलों के प्रबंधकों ने अपने कैंपस के सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। कुछ दिन पहले झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के शैक्षणिक संस्थाओं के सौ सौ मीटर के दायरे को ड्रग्स मुक्त बनाने का निर्देश दिया था। पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी उच्च विद्यालयों को इस संबंध में शपथ पत्र देने का निर्देश दिया कि उनके स्कूल कैंपस के सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं अथवा नहीं। पलामू के 198 हाई स्कूलों में से चार स्कूल राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस-2 उच्च विद्यालय-मेदिनीनगर, राजकीयकृत गणेश लाल उच्च विद्यालय-मेदिनीनगर, प्रोजेक्ट हरिहर सिंह उच्च विद्यालय-बराही (हुसैनाबाद) तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.