चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बांदा, मई 17 -- नरैनी। बिल्हरका गांव निवासी मनोज कुमार अहिरवार पुत्र रामाधार की तहरीर पर पुलिस ने 20 दिन बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि वह बाइक से गांव के महेश के साथ बाजार करने करतल जा रहा था। तभी गांव के राहुल सिंह उसके पिता जयसिंह उर्फ टिर्रा, प्रदीप सिंह व भल्लू उर्फ गुलाब अपने दरवाजे में कुआ के पास शराब के नशे में खड़े थे। उसकी बाइक रोक कर गालियां दी। इसके बाद चारों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। उसकी बाइक तोड़ दी। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। करतल पुलिस चौकी में तहरीर दी। वापस गांव पहुचा तो दबंगों ने उसकी बाइक खड़ी कराली और ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचलने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.