देवरिया, अप्रैल 16 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पप्पू यादव हत्याकांड में शामिल नामजद छह अभियुक्तों में पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पप्पू की बैतालपुर में एक रेस्टोरेंट के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।गौरीबाजार के गौरीबाजार के सोपरी खुर्द गांव निवासी पप्पू यादव (40) पुत्र धारी यादव की रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब बदमाशों ने बैतालपुर में एक रेस्टोरेंट के सामने गोली मार कर हत्या कर दिया था और भाग निकले थे। उसके सिर में सटाकर दो गोली मारने की बात सामने आई थी। पिता धारी यादव के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह नामजद पंचम गोड़, रंजीत गोड़, मुलायम गोड़ पुत्रगण नवनाथ, मालती पत्नी नवनाथ, राहुल पुत्र प्रभुनाथ, नवनाथ व अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था...