चार हजार से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने छोड़ी पहले दिन की परीक्षा
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से आयोजित डीएलएड प्रशिक्षण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 22,085 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 17,991 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी, जबकि 4,094 अनुपस्थित रहे। डायट की ओर से जारी विवरण के अनुसार प्रथम पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 12,486 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें 10,348 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी, जबकि 2,138 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 9,599 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 7,643 ने परीक्षा दी और 1,956 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.