दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। डीएमसीएच में महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से जननी बाल सुरक्षा योजना और परिवार कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। प्रोत्साहन राशि के लिए लंबे समय से लाभार्थी डीएमसीएच तक की दौड़ लगा रहे हैं। बताया जाता है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रक्रिया नहीं होने से उनलोगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत करीब 4000 लाभार्थियों का भुगतान महीनों से लंबित है। बताया जाता है कि जुलाई के बाद से ही उनका भुगतान नहीं हो पाया है। इस योजना के तहत प्रसूताओं को सरकार की ओर से 1400 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।इसके अलावा परिवार कल्याण योजना के तहत आंकड़ों में डीएमसीएच ने पीएमसीएच और आईजीआईएमएस को भी पछाड़ दिया है। हालांकि जुलाई के बाद से इस योजना के लाभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.