वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वृहद स्तन कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगा। इसमें चार हजार से अधिक महिलाओं ने स्क्रीनिंग कराई। हालांकि लक्ष्य दस हजार महिलाओं की जांच का रखा गया था। जांच में कितने की रिपोर्ट पॉजिटिव रही, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इतनी बड़ी संख्या में जांच को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ाया गया कदम बताया जा रहा है।इस महाअभियान में आईटीवी फाउंडेशन की ओर से सौ स्क्रीनिंग एवं 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए थे। सेवापुरी, अराजीलाइन और काशी विद्यापीठ ब्लॉक के साथ ही शहरी क्षेत्र की महिलाओं की भी स्क्रीनिंग हुई। सुबह 7 बजे से ही महिलाओं की कतार लग गई थी। टेक्नीशियन सहित सीएचओ एवं माइक्रो आब्जर्वर के रूप में महिला चिकित्सक...