गिरडीह, सितम्बर 25 -- बिरनी, प्रतिनिधि। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 25 सितंबर को विद्या भारती के मार्गदर्शन में देशभर में 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः 11 बजे देश के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक व नागरिक एक साथ सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन की योजना थी। इसी निमित बिरनी प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर जरीडीह एवं भरकट्टा के भैया- बहनों सहित विभिन्न स्कूलों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। जानकारी देते हुए अवशेष कुमार ने बताया कि भरकट्टा संकुल में कुल 4500 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। यह भी पढ़ें- 14 स्कूलों मे 3524 ने एक साथ गाया वंदे मातरम् हालांकि इस दौरान बारिश भी हुई। बाबजूद बच्चों ने खुले मैदान में वंदे म...