चार स्थानों पर 180 बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया
कानपुर, जून 18 -- कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने योग पखवाड़ा के अंतर्गत चौथे दिन कल्याणपुर स्थित राजकीय बालगृह, आरोग्य क्लीनिक लाल बंगला, राजकीय बालिका गृह स्वरूप नगर में एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। चारों स्थानों पर वैदिक परंपरा के अनुसार पुष्य नक्षत्र में 180 बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया। नीमा अध्यक्ष डॉ. नीरजा दुबे ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित,अनुशासित एवं सकारात्मक बनाने की एक वैज्ञानिक जीवन-पद्धति है। सचिव, डॉ. वंदना पाठक ने स्वर्ण प्राशन संस्कार का महत्व बताया। योग शिक्षिका सोनाली धनवानी, डॉ अनुराग मिश्रा, ऊषा देवी, संदीप गुप्ता, वंशिका एवं सारवी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्क्रीन टाइम से कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.