नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रविवार को भी जंतर-मंतर पर मार्च का प्रयास किया। लुटियंस दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ चार स्थानों पर पुलिस की तीखी झड़प हुई। वहीं, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को भी प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के दो किलोमीटर के दायरे में न फटकने देने की रणनीति को कायम रखा। सोशल मीडिया पर सीजेपी नेताओं के वीडियो संदेशों के बाद सुबह 10 बजे से दोबारा जंतर-मंतर मार्च के लिए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने लुटियंस दिल्ली में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद कनॉट प्लेस, आईटीओ चौराहा, सफदरजंग फ्लाईओवर और दिल्ली हाट के पास पुलिस और...