लातेहार, जून 29 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात हुई। वज्रपाति की घटना में एक महिला की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतिका की पहचान गणेशपुर गांव निवासी 45 वर्षीय तेजनी देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पिडारकोम गांव निवासी टिभू यादव, बहेरा गांव निवासी गीता देवी तथा कोलपटियां गांव निवासी कैलाश यादव शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार के दोपहर अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से तेजनी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने जांच के बाद तेजनी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घ...