देवघर, मार्च 21 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों में कक्षा अष्टम के छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन अंक समय पर पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के मामले में कार्रवाई की गई है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संत मर्सी टुडू ने संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन/मानदेय को तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिन विद्यालयों पर कार्रवाई हुई है, उनमें उउवि बारा, उमवि शिवनगर, उमवि बंधुकुरूमटांड़ तथा उमवि डुमरिया शामिल है। जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन चढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन विद्यालयों द्वारा लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और शीघ्र जवाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.