चार स्कूली वाहन जब्त, 13 का चालान
गाजीपुर, जुलाई 23 -- गाजीपुर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार स्कूली वाहनों को जब्त कर लिया गया, जबकि 13 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ धनवीर यादव ने वाहन संचालकों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण पूर्ण रूप से उपलब्ध रखें और बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न करें। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- चार स्कूली वाहन जब्त, 13 का चालान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.