मुजफ्फरपुर, मई 11 -- पारू। थाने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर चार सौ लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, बैजलपुर गांव से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बैजलपुर और कर्मवारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 400 लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में सब इंस्पेक्टर पुलकित कुमार के आवेदन पर बैजलपुर निवासी लक्ष्मी सहनी, राजेंद्र सहनी, रामेश्वर सहनी, बबलू सहनी, रंजीत सहनी तथा कर्मवारी निवासी विदेशी मांझी और सुबोध मांझी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.