भदोही, जुलाई 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार से दो दिनी राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन चल रहा था। जिसका समापन रविवार को हो गया। देश एवं प्रदेश से आए डाक्टरों को विविध जानकारियां दी गईं। ऑपरेशन के साथ ही अन्य बीमारियों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि मड़ियाहूं (जौनपुर) के विधायक और चिकित्सक डा. आरके पटेल ने कहा कि इस तरह का आयोजन शहर में होना गर्व की बात है। डाक्टरों से प्रशिक्षण में मिलने वाली जानकारियों का लाभ उठाने का आह्वान किया। डा. एके गुप्ता ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ऑफ एजीयूएसआई-2026 इस साल का बेहद ही कारगार साबित हुआ है। चार सौ से ज्यादा डाक्टर आए हैं। कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया। दूसरे दिन भी महती जानकारियां दी गईं। युवा डा. गणेश यादव ने कहा कि ऑपरेशन की जटिलत...