घाटशिला, जनवरी 23 -- घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर अशोक भालोटिया की स्मृति मे 400 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। काशिदा पंचायत अन्तर्गत आदिम विकास पुस्तकालय फुटबॉल मैदान बनटोला मे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया गया। पूर्वी सिंहभूम के सेवानिवृत्त पूर्व डीडीसी बिश्वनाथ माहेश्वरी, निर्मल काबरा, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नरेश मोदी, अभिषेक भालोटिया,अशोक गोयल एवं उमेश शाह के नेतृत्व में जरुरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया गया.कहा कि एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। जहां कहीं भी जरूरतमंदो के बीच कम्बल नहीं पहुंचा है वहां तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद ठंड से तकलीफ मे ना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.