उरई, मार्च 5 -- उरई। नमामि गंगे के तहत ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल में 400 गांव में जलापूर्ति प शुरू हो चुकी है इसके साथ ही साल में दो बार पानी की टेस्टिंग भी कराई जाएगी जिससे लोगों को दूषित एवं खराब पानी से निजात मिल सके। जनपद के सभी गांव में शुद्ध एवं पेयजल आपूर्ति के लिए नमामि गंगे योजना की शुरुआत की गई है इसको लेकर उन गांव में प्राथमिकता से सप्लाई शुरू कराई जा रही है जहां पर पेयजल की ज्यादा किल्लत है या फिर खारा पानी की समस्या है। फिलहाल में जनपद की 400 गांव में जलापूर्ति शुरू की गई है इनमें ज्यादा किल्लत वाले गांव शामिल हैं। सभी जगह शुद्ध पानी की आपूर्ति को लेकर साल में दो बार पानी की टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कहीं पर भी दूषित एवं खराब पानी की ...