चार सौ के बिल के मांगे साढ़े पांच सौ, विरोध पर सिर फोड़ा
रुद्रपुर, मई 8 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। शराब की दुकान के पास कैंटीन में दोस्तों के साथ गए एक युवक ने कैंटीन स्वामी और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि 400 रुपये का बिल देने के बाद 550 रुपये मांगने का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमर रस्तोगी पुत्र प्रकाश रस्तोगी रम्पुरा वार्ड आठ का निवासी है। पुलिस को दी तहरीर में अमर ने बताया कि वह 19 अप्रैल की शाम को रोडवेज बस स्टेशन के पास शराब के ठेके के पीछे सरकारी कैंटीन में अपने रिश्तेदार विपिन रस्तोगी, पुष्पेंद्र रस्तोगी और सूरज रस्तोगी के साथ गया था। यहां उसने चाट खाई। इसके बाद जब बिल मांगा तो कैंटीन संचालक की ओर से 400 रुपये का बिल दिया गया। आरोप है कि कैंटीन संचालक ने चार सौ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.