हमीरपुर, जनवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बीती रात कस्बे के इमिलिया थोक के वार्ड नंबर दो के मुख्य मार्ग किनारे लगे 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से चोर करीब कीमती उपकरण चोरी करके फरार हो गए। अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि 15 दिन पूर्व इसी ट्रांसफार्मर को चलती लाइन से नीचे उतारकर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया था और इसे नीचे रखकर छोड़ दिया था। जिसमें चोरी हुई है। कस्बे के इमिलिया थोक के मुख्य मार्ग में हाईवे से महज 100 मीटर आगे वार्ड नंबर दो में लगे 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से चोर ढाई लाख रुपए कीमत के उपकरण चोरी करके फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें...