जहानाबाद, फरवरी 22 -- छापेमारी में पांच लोग किए गए गिरफ्तार चेकिंग में वाहन सवारों से 29 हजार फाइन वसूले जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों से तकरीबन चार सौ किलो जावा महुआ नष्ट किया। निर्मित शराब और एक बाइक को जप्त किया गया है। एसपी अपराजिता लोहान के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार रविवार को कड़ोंना थाना क्षेत्र के मूठेर गांव के महादलित टोले से 15 लीटर निर्मित शराब और एक बाइक को पुलिस ने जप्त किया। दो लोग गिरफ्तार किए गए। ओकरी थाना क्षेत्र के जयकिशुन विगहा गांव से दो लीटर देसी शराब की बरामदगी हुई। उक्त थाना के ही मंडई नदी के किनारे 20 लीटर शराब मिली। साथ ही करीब एक सौ किलो जावा महुआ नष्ट किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.