हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। काफल ट्री फाउंडेशन चार से 18 जुलाई तक थिएटर एवं अभिनय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। सरस बाजार स्थित रमोलिया हाउस में होने वाली इस कार्यशाला को भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित वरिष्ठ रंगकर्मी ज्योति पाण्डेय संचालित करेंगी। रमोलिया हाउस के संस्थापक सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागी स्टैनिस्लावस्की और माइसनर जैसी विश्व प्रसिद्ध अभिनय तकनीकों से रूबरू होंगे। मंच पर संवाद-अदायगी, भावनाओं के सहज व्यक्तिकरण, दृश्य विश्लेषण और विभिन्न अभिनय गतिविधियों के माध्यम से अभिनय की बारीकियां सीखाई जाएंगी। कार्यशाला का शीर्षक डोंट शो द इमोशन, लिव द सिचुएशन रखा गया है। इसका संयोजन हल्द्वानी के अनुभवी रंगकर्मी अंकित चौधरी करेंगे। यह भी पढ़ें- चार से 18 तक थिएटर और अभिनय कार्यशाला ज्योति पांडेय 30 नाटकों में अ...